विजेट आपके ब्लॉग पर

Friday, September 09, 2011

65. भोजपुरी, मगही, मैथिली एवं अंगिका को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग



08 Sep 2011, 10:12 pm
आदित्यपुर : भाजपा के प्रदेश सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह ने झारखंड के चार भाषा भोजपुरी, मगही, मैथिली एवं अंगिका को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग की है। मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर उन्होंने कहा है कि प्रदेश के आठ जिलों में ये चार भाषाएं बोली जाती हैं। इन चारों भाषाओं को बोलने वाले लोग भाजपा के वोटर भी हैं। साथ ही 18 विधायकों में से 14 विधायक इसी भाषा को बोलने वाले वोटरों के वोट से जीतते हैं।
उन्होंने कहा कि इन भाषाओं को द्वितीय राजभाषा का दर्जा नहीं दिए जाने पर चुनाव में भारी हानि उठानी पड़ सकती है।

No comments: