विजेट आपके ब्लॉग पर

Tuesday, September 13, 2011

67. भाषा आंदोलन की बनाई रूपरेखा



12 Sep 2011, 10:23 pm
जमशेदपुर : भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका भाषा को झारखंड की दूसरी राजभाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर 15 सितंबर से चलाए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली गई है। अखिल विश्व भोजपुरी विकास मंच की बारीडीह में उषा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि 15 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन-धरना के बाद राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। बैठक में आरती, गीता, सोहिला, मीरा, शीला, बिंदु, दुखनी, प्रभा, गीता, कुंती, उर्मिला, मंजू, गीता पांडेय आदि उपस्थित रहीं। उधर, मंच के महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने आगामी 15 सितंबर को जमशेदपुर में डीसी आफिस के समक्ष होने वाले धरना-प्रदर्शन में सभी भोजपुरी, मगही और अंगिका संगठनों से शामिल होने की अपील की है।

No comments: